Mahila Rojgar Yojana Payment List: महिला रोजगार योजना पेमेंट लिस्ट जारी, इनको मिलेगा ₹10,000 का लाभ, ऐसे चेक करे लिस्ट

Mahila Rojgar Yojana Payment List: बिहार की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महिला रोजगार योजना के तहत अब महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए ₹10000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने छोटे-छोटे रोजगार की शुरुआत के लिए सहयोग करना है।

खास बात यह है कि यह राशि पूरी तरह नॉन-रिफंडेबल है, यानी महिलाओं को इसे वापस नहीं करना होगा। अगर महिला आगे चलकर इस राशि से शुरू किए गए रोजगार को अच्छे से चलाती है तो भविष्य में उसे और अधिक राशि भी मिल सकती है। हाल ही में महिला रोजगार योजना की पेमेंट लिस्ट जारी हुई है जिसमें उन सभी महिलाओं के नाम शामिल है जिनके खाते में ₹10000 की राशि भेजी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

75 लाख महिलाओं को मिला लाभ

सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 75 लाख से ज्यादा महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है। जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था और सभी पात्रता शर्तें पूरी की थीं, उनके बैंक खातों में ₹10000 ट्रांसफर हो चुका है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक आजादी की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस राशि की मदद से महिलाएं अपने लिए छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, चाहे वह घर से हो या बाजार में। कई महिलाओं ने इस पैसे का उपयोग रोजगार बढ़ाने और अपने परिवार को सहयोग देने में करना शुरू भी कर दिया है।

महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता

  • महिला रोजगार योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को मिलेगा, जो राज्य की स्थायी निवासी हों।
  • योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिनमें कोई भी सदस्य आयकर रिटर्न भरता है, उस परिवार की महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • केवल वही महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं जो जीविका समूह से जुड़ी हों, क्योंकि सरकार ने इस योजना में इन्हीं समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
  • महिला के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें सीधा पैसा ट्रांसफर किया जा सके।
  • आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण सही और मेल खाता होना चाहिए, अन्यथा भुगतान रोका जा सकता है।

पैसा नहीं मिलने का मुख्य कारण

  • बैंक खाते में आधार लिंक न होना।
  • बैंक खाते और आधार कार्ड पर नाम या अन्य जानकारी में अंतर होना।
  • आवेदन फॉर्म अधूरा या गलत भरना।
  • बैंक खाते की KYC पूरी न होना।

Mahila Rojgar Yojana Payment List Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको PFMS (Public Financial Management System) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होम पेज पर दिए गए “Know Your Payment” विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना बैंक का नाम और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • अकाउंट नंबर डालने के बाद दोबारा उसे कन्फर्म करना जरूरी है।
  • अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • अब “Send OTP” पर क्लिक करना है और आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना है।
  • जैसे ही आप OTP सबमिट करेंगे, आपके सामने महिला रोजगार योजना की पेमेंट लिस्ट खुल जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon