PM Awas Yojana Online Form: प्रधानमंत्री आवास योजना देश के गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देती है जिनके पास खुद का पक्का घर नहीं है। योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की राशि प्रदान की जाती है।
यह पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे लोग अपने घर के सपने को साकार कर पाते हैं। अगर आपके पास भी आज तक खुद का पक्का मकान नहीं है और आप गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। आप नीचे बताएं जानकारी से आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
योजना से मिलने वाला और पहली किस्त कब मिलेगी
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों को सरकार कुल राशि तीन किस्तों में उपलब्ध कराती है। सबसे पहले जब आवास योजना की लिस्ट में आपका नाम आ जाता है, तो आपको घर बनाने की शुरुआत के लिए पहली किस्त के रूप में ₹40000 सीधे बैंक खाते में मिलते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे घर का निर्माण कार्य आगे बढ़ता है, बाकी की किस्तें भी जारी कर दी जाती हैं।
वही योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹120000 से ₹130000 की सहायता राशि दी जाती है। सरकार चाहती है कि सभी गरीब परिवार अपने लिए सुरक्षित और मजबूत पक्का घर बना सकें और किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी उन्हें रोक न पाए। यही कारण है कि पहली किस्त जल्दी दी जाती है ताकि घर बनाने की शुरुआत तुरंत हो सके।
PM Awas Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल भारत के स्थायी निवासी गरीब परिवारों को दिया जाएगा, जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
- यदि किसी परिवार को पहले से प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ मिल चुका है, तो वे इस योजना में दोबारा शामिल नहीं किए जाएंगे।
- केवल वही परिवार पात्र होंगे जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और जिनका नाम BPL सूची में शामिल है।
- जिन परिवारों का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या आयकर देता है, वे इस योजना के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास केवल कच्चा मकान है या बिल्कुल घर नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- लाभार्थी परिवार के पास वैध आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है।
PM Awas Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करे आवेदन
PM Awas Yojana Online Form कैसे भरें?
- आवेदन के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “Citizen Assessment” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण भरना होगा।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म सबमिट कर देना है।
- आवेदन सबमिट होते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए संभालकर रखना होगा।
- एक बार आवेदन स्वीकृत होने के बाद, सरकार आपके नाम को सूची में शामिल करेगी और पात्रता तय होते ही पहली किस्त ₹40000 आपके खाते में भेज दी जाएगी।