PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान की नई सूची जारी, अब सिर्फ इन्हीं किसानों को मिलेगा ₹2000 की राशि

PM Kisan Beneficiary List: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बेहद अहम पहल बन चुकी है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती से जुड़े खर्चों में मदद देना है।

योजना का लाभ किसानों को बीज, खाद, सिंचाई और अन्य खेती संबंधी जरूरतों के लिए उपयोग करने का अवसर देता है। इस बार की 21वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह है, क्योंकि इससे उनकी आय में स्थिरता आएगी और खेती के खर्च आसानी से पूरे किए जा सकेंगे। पीएम किसान योजना से लबों किसानों को मिलता है जिनका नाम लाभार्थी सूची में होता है। नई लिस्ट जारी हो चुकी है जिसे चेक आप नीचे बताएं जानकारी से कर सकते हैं।

21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी होगी?

पीएम किसान योजना के तहत किस्तें तय अंतराल पर दी जाती हैं। नियमों के अनुसार हर चार महीने में किसानों के खाते में ₹2000 की राशि पहुंचाई जाती है। 20वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है और अब सभी लाभार्थी बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कृषि मंत्रालय की जानकारी के अनुसार सरकार ने 21वीं किस्त के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

इस बार किसानों को दिवाली से पहले उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। यदि किसान का नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है और e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो राशि सीधे खाते में जमा कर दी जाएगी।

21वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे

इस बार की 21वीं किस्त उन सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी पिछली किस्त किसी कारणवश उनके खाते में नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे किसानों को इस बार बड़ी राहत दी जाएगी और उनकी पिछली किस्त के साथ 21वीं किस्त भी खाते में जमा होगी। इसका अर्थ है कि लाभार्थी किसान एक साथ ₹4000 प्राप्त करेंगे।

वहीं, जिन किसानों को पहले ही पिछली किस्त मिल चुकी है, उन्हें केवल ₹2000 ही प्राप्त होंगे। यह राशि किसानों को बुवाई, फसल की देखभाल और खेती के अन्य कार्यों में मदद करेगी। इस प्रकार यह किस्त किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा साबित होगी।

PM Kisan Yojana के लिए पात्रता

  • केवल भारत के नागरिक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • लाभार्थी किसान की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए है, जिनके पास कृषि योग्य भूमि का रिकॉर्ड मौजूद हो।
  • किसान परिवार की वार्षिक आय आयकर सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है या पेंशनधारी है, तो वे इस योजना से बाहर होंगे।
  • पात्र किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • 21वीं किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
  • भूमि सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी होना अनिवार्य है।
  • सभी किसान लाभ लेने के लिए अपने आवेदन और दस्तावेज सही ढंग से अपडेट रखें।

Also Read :- महिलाओं के खाते में भेजी जा रही ₹10,000 की राशि, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें?

  • लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • अब होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में जाना है और वहां “Beneficiary List” विकल्प चुनना है।
  • इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत क्रमशः चुनें। सभी विवरण भरने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर पीएम किसान योजना की पूरी सूची दिखाई देगी। सूची में अपना नाम देखकर किसान यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके खाते में 21वीं किस्त की राशि सीधे ट्रांसफर होगी।
  • यदि कोई त्रुटि दिखाई दे, तो किसान तुरंत अपने दस्तावेज और e-KYC अपडेट कराएं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon